भारत

सीमा हैदर से नोएडा एटीएस आफिस में दूसरे दिन भी पूछताछ

jantaserishta.com
18 July 2023 1:55 PM IST
सीमा हैदर से नोएडा एटीएस आफिस में दूसरे दिन भी पूछताछ
x
नोएडा: पाकिस्तान से भारत आई महिला सीमा हैदर से पूछताछ का दौर जारी है। यूपी एटीएस ने 17 जुलाई यािन सोमवार को सचिन के पिता को रबूपुरा स्थित घर से लाकर एटीएस ऑफिस में पूछताछ की थी और उसके बाद देर रात उन्हें घर छोड़ दिया था। उसके बाद आज एटीएस सीमा को लेकर नोएडा के सेक्टर 58 में बने अपने एटीएस के ऑफिस लाई है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
सीमा को घर से लेने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि एटीएस सेक्टर 94 स्थित अपने ऑफिस पहुंचेगी, लेकिन टीम उसे 58 सेक्टर में बने अपने दफ्तर ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। एटीएस टीम के पास कई सवाल है जिसका जवाब ढूंढने की कोशिश कर रही है। इनमें सीमा के पास से मिले मोबाइल सिम कार्ड और उसके भारत आने का रूट मैप शामिल है।
बताया जा रहा है कि एटीएस केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ कोऑर्डिनेशन कर सीमा के पाकिस्तान से यूपी आने और उसके कांटेक्ट के बारे में जांच कर रही है। एटीएस केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ सीमा के पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत आने की पूरी नेटवर्क को खंगाल रही है।
भारत आने पर सीमा ने किन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया, इसकी भी जांच हो रही है। सूत्रों का तो यह भी दावा है कि केंद्रीय खुफिया एजेंसी पाकिस्तान में अपने संपर्कों के जरिए सीमा हैदर का पूरा प्रोफाइल पता लगा रही है। उसके घर और परिवार के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। सीमा के चाचा के पाकिस्तानी आर्मी में सूबेदार होने का पता चला है। इसके अलावा सीमा का भाई भी पाकिस्तानी सेना में है। ऐसे में जांच एजेंसियों को शक है कि सीमा हैदर का जुड़ाव कहीं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से तो नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story