भारत
मीडिया में पूरी तरह छाई हुई हैं सीमा हैदर, अब वायरल हो रहा ये VIDEO!
jantaserishta.com
15 Aug 2023 12:59 PM IST

x
देखें वीडियो.
नोएडा: पबजी वाले प्यार की खातिर पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर अब खुद को एक सच्चे हिन्दुस्तानी के रूप में पेश कर रही है। आईएसआई एजेंट होने के शक को लेकर जांच का सामना कर रही सीमा ने ना सिर्फ घर पर तिरंगा झंडा फहराया बल्कि अब उसका देशभक्ति वाला डांस वीडियो भी वायरल हो रहा है। खुद को हिंदू और सचिन मीणा की पत्नी कहने वाली सीमा हैदर राष्ट्रपति के सामने भारतीय नागरिकता के लिए अर्जी भी दायर कर चुकी है।
सीमा हैदर ने 15 अगस्त पर भारत की आजादी का जश्न मनाया। सीमा तिरेंग वाली साड़ी में नजर आई और छत पर खड़े होकर झंडा लगाया। इसके अलावा देश 'रंगील-रंगीला' गाने पर डांस भी किया। सीमा ने एक तिरंगा शरीर पर ओढ़ा और दूसरा हाथ में लेकर फहराती दिखी। सीमा का यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। लोग सीमा के वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे पाकिस्तान से सीमा को मिली आजादी की खुशी बताया तो कुछ ने कहा कि वह बचाव के लिए हिन्दुस्तान के प्रति प्रेम जाहिर कर रही है।
सीमा ने अपने बच्चों को भी हिन्दुस्तान की आजादी वाले त्योहार पर खूब तैयार किया। उनके हाथ में भी झंडा देकर वीडियो बनाया। इससे पहले सीमा ने 'हिन्दुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद' के भी नारे लगाए। सीमा के घर पर उसके वकील एपी सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने पीएम मोदी की ओर से की गई अपील 'हर घर तिरंगा' मुंहिम के तहत सचिन मीणा के रबूपुरा स्थित घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उस दौरान सीमा की खुशी देखते ही बन रही थी।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के कराची से सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ मई में भारत आ गई थी। नेपाल के रास्ते बिना वीजा-पासपोर्ट भारत आई सीमा हैदर को 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था। 7 जुलाई को सीमा और उसके प्रेमी सचिन को जमानत मिल गई थी। सीमा अभी सचिन के घर पर रह रही है। उसका कहना है कि वह पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती और हर हाल में हिन्दुस्तान में ही रहना चाहती है। सीमा ने यहां तक कहा है कि पाकिस्तान सिर्फ उसकी लाश ही जा सकती है। फिलहाल जांच एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर सीमा की किस्मत का फैसला होगा।
Tagsपाकिस्तानसीमा हैदरसीमा हैदर न्यूज़सीमा हैदर वीडियोसीमा हैदर वायरल वीडियोPakistanSeema HaiderSeema Haider NewsSeema Haider VideoSeema Haider Viral Video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





