भारत

चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद सीमा हैदर ने तोड़ा व्रत, जय श्रीराम के लगाए नारे

jantaserishta.com
24 Aug 2023 11:55 AM IST
चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद सीमा हैदर ने तोड़ा व्रत, जय श्रीराम के लगाए नारे
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा: चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद हर तरफ जश्न का माहौल है। कई जगहों पर लोग खुशी से नाच रहे थे तो कहीं सोसाइटियों में थाली बजाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने भी पूरे दिन व्रत रख चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए भगवान से पूजा अर्चना की और सफल लैंडिंग होने के बाद परिवार के साथ मिलकर जमकर आतिशबाजी की।
इसके साथ ही सीमा हैदर ने जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारे भी लगाए। बुधवार सुबह से ही सीमा हैदर ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए व्रत रखा और देवी देवताओं की पूजा भी की। शाम को जैसे ही चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई, सीमा हैदर ने परिवार के साथ खुशी का इजहार करते हुए जमकर आतिशबाजी की और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
इस दौरान सचिन के परिवार के लोग भी मौजूद थे और सभी लोग जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। सीमा हैदर पर हिंदुस्तानी रंग पूरी तरीके से चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा था। बीते 15 अगस्त को सीमा ने तिरंगे जैसी साड़ी पहन कर वीडियो बनाया था। उसके बाद तीज में व्रत रख पूरे रीति रिवाज के साथ इस व्रत को मनाया।
सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कई लोगों को राखी भी पोस्ट की है। आपको बता दें कि इसी साल 13 मई 2023 को सीमा हैदर नेपाल बॉर्डर के रास्ते से ग्रेटर नोएडा पहुंची। करीब डेढ़ महीने रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रहने के बाद 1 जुलाई को सीमा और सचिन भाग कर मथुरा पहुंच गए। जहां से पुलिस ने 2 जुलाई को उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story