भारत
सीमा हैदर ने PM मोदी और CM योगी से लगाई गुहार, कहा- पाकिस्तान गई तो मारी जाऊंगी
jantaserishta.com
21 July 2023 1:15 PM IST

x
ग्रेटर नोएडा: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर मामले में अब एक के बाद एक नए मोड़ आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह से ही सीमा के घर के बाहर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ है। सब सीमा से यही जानना चाहते हैं कि एटीएस ने उनसे क्या पूछताछ की, क्या सीमा सब कुछ सच बोल रही है या उनके बयानों में कोई विरोधाभास है।
अगर सीमा को वापस भेज दिया जाएगा तो उसके साथ क्या होगा। क्या सीमा वापस जाना चाहती है या नहीं? कई सारे सवाल हैं और सीमा एक एक कर सवालों के जवाब दे रही है। सीमा ने सवालों का जवाब देते हुए मोदी और योगी से गुहार लगाई है कि उसे पाकिस्तान ना भेजा जाए नहीं तो वह मौत के मुंह में चली जाएगी। उसे चाहे जहां रखे भारत में लेकिन उसे सचिन और उसके बच्चों के साथ यही रखें।
सीमा ने यह भी बताया कि उसका भाई 2022 में पाकिस्तानी आर्मी में भर्ती हुआ लेकिन वह सबसे निचले रैंक पर है। उसने बताया कि जो उसके चाचा की बात आ रही है कि वह पाकिस्तानी आर्मी में थे, तो वो उसके पैदा होने से पहले थे। सीमा ने बताया कि उसकी शादी पशुपतिनाथ मंदिर में हुई जबकि मंदिर की देखरेख करने वाले ट्रस्ट के प्रवक्ता का कहना है की मंदिर में कोई शादी नहीं होती है।
तमाम सवालों के जवाब देते हुए सीमा हैदर खुद को सिर्फ इस बात का दोषी बताती है कि उसने गलत तरीके से भारत में एंट्री की। लेकिन वह कहती है कि उसे यह सब कुछ सचिन के प्यार के लिए किया और वह सचिन के बिना नहीं रह सकती।
उसका कहना है कि कोई भी फ्लाइट पाकिस्तान से नेपाल सीधे नहीं जाती। इसलिए शारजाह होकर उसे नेपाल आना पड़ा। सीमा हैदर खुद को बेगुनाह बताती है और कहती है कि वह कोई जासूस नहीं है। अगर वह पाकिस्तान वापस गई तो मौत के मुंह में चली जाएगी, इसीलिए उसे यहीं रहने दिया जाए। उसने बताया कि पाकिस्तान में हालात बद से बदतर हैं, सचिन की भले ही कमाई 13000 की हो, लेकिन वह पाकिस्तान से 3 गुना है।
बहुत सारे सवालों के जवाब देते हुए सीमा बस यही कहती है कि उसे वापस मत भेजो, यहीं रहने दो। वीजा नहीं मिल रहा था इसलिए उसने यह रास्ता अपनाया। फिलहाल सूत्रों की मानें तो कहीं ना कहीं सीमा को पाकिस्तान डिपोर्ट करने की तैयारी शुरू हो चुकी है और इस बात से सीमा काफी डरी हुई है।
Tagsसीमा हैदरसीमा हैदर न्यूज़पीएम मोदीसीएम योगीपाकिस्तानSeema HaiderSeema Haider NewsPM ModiCM YogiPakistan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





