भारत

कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सीमा और सचिन पहुंचे घर, जेल से रिहा

jantaserishta.com
8 July 2023 1:23 PM IST
कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सीमा और सचिन पहुंचे घर, जेल से रिहा
x
चलता रहेगा केस.
ग्रेटर नोएडा: कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार को पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके भारतीय प्रेमी सचिन को जेल से रिहा कर दिया गया। दोनों रिहाई के बाद रबूपुरा से घर पहुंचे। अब इस मामले में पुलिस अंतिम आरोपपत्र दाखिल करेगी। तब तक यह केस नॉर्मल केस की तरह चलता रहेगा। जब तारीख होगी तब सीमा और सचिन को कोर्ट जाना होगा।
एडवोकेट हेमंत पराशर ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए बताया कि आज सुबह सीमा और सचिन रबूपुरा स्थित अपने घर पहुंचे हैं। घर पहुंचने के बाद दोनों बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया की सुबह सीमा सचिन रबूपुरा पहुंचे। पाकिस्तानी दूतावास से कोई आएगा या नहीं इस पर उन्होंने बताया कि ये सरकार की नीति है। उसके तहत होगा। इसके अलावा जांच एजेंसियां अपना काम करती रहेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story