भारत

अकेले रह रही महिला को देख अंदर छिपा शैतान जागा, बैंककर्मी करने लगा अश्लील हरकते

jantaserishta.com
11 Nov 2024 9:16 AM IST
अकेले रह रही महिला को देख अंदर छिपा शैतान जागा, बैंककर्मी करने लगा अश्लील हरकते
x

सांकेतिक तस्वीर

केस दर्ज.
बाराबंकी: बाराबंकी जिले में खाते में मोबाइल नम्बर न होने की बात को लेकर बैंक का कर्मचारी महिला खाता धारक के घर पहुंच गया। बेटे के साथ अकेले रह रही महिला के साथ बैंककर्मी अश्लील हरकते करने लगा। महिला ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया। दर्जनों लोग मौके पर एकत्र हो गए। महिला की बात सुनकर ग्रामीणों ने बैंककर्मी को पकड़ा और पिटाई भी की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है।
सुबेहा थाना क्षेत्र की एक महिला का खाता यूको बैंक शाखा सुबेहा में है। उसका पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। वह अपने बेटे के साथ अकेली ही घर पर रहती है। उसने बताया कि शनिवार देर शाम महेश नामक बैंक कर्मचारी उसके घर पहुंचा। उसने बैंककर्मी से घर आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि खाते में आपका मोबाइल नम्बर नहीं दर्ज है। इसलिए अपना मोबाइल नम्बर दीजिए। मोबाइल नम्बर देने के लिए महिला जैसे ही उसके करीब आई। बैंककर्मी महेश ने अश्लील हरकते करना शुरू कर दिया।
इस पर महिला घर के बाहर आई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस पर काफी ग्रामीण एकत्र हो गई। सभी ने बैंककर्मी को घेरकर धर दबोचा और खूब पिटाई की। महिला की शिकायत पर 112 डायल के पुलिसकर्मियों ने आरोपी बैंककर्मी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार महिला की तहरीर लेकर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story