भारत

मणिपुर के हालात को देखते हुए अमित शाह ने रद्द किया कर्नाटक का चुनावी दौरा

jantaserishta.com
5 May 2023 1:01 PM IST
मणिपुर के हालात को देखते हुए अमित शाह ने रद्द किया कर्नाटक का चुनावी दौरा
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| मणिपुर में हुई हिंसा के बाद बने हालातों पर नजर बनाए रखने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज के अपने कर्नाटक के चुनावी दौरे को रद्द कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए गृह मंत्री अमित शाह को शुक्रवार को कर्नाटक के दौरे पर जाना था जहां उनके कई चुनावी कार्यक्रम पहले से ही तय थे। शाह को कर्नाटक में आज दो रोड शो और एक बैठक करनी थी लेकिन मणिपुर के हालात पर नजर बनाए रखने के लिए उन्होंने कर्नाटक जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर में हुई हिंसा के कारण बिगड़े हालात को लेकर गृह मंत्रालय लगातार नजर बनाए हुए हैं। गुरुवार को ही शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात की थी। गृह मंत्री ने गुरुवार को ही दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्र और राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की थी और केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया था।
सूत्रों के मुताबिक, शाह आज भी दिल्ली से मणिपुर के हालात पर नजर बनाए रखेंगे और जरूरत पड़ने पर बैठक भी कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story