भारत

होटल के कमरे में पति को देख महिला सिपाही के उड़े होश, जमकर पीटा

jantaserishta.com
1 April 2022 9:54 AM IST
होटल के कमरे में पति को देख महिला सिपाही के उड़े होश, जमकर पीटा
x
पति की बेवफाई से क्षुब्ध महिला सिपाही ने जमकर हंगामा किया।

मैनपुरी: पति की बेवफाई से क्षुब्ध महिला सिपाही ने जमकर हंगामा किया। आगरा में सिपाही के पद पर तैनात पति को महिला सिपाही ने एक होटल में महिला संग पकड़ लिया। होटल के बाहर पत्नी ने सिपाही पति के साथ गाली गलौज की और उसके कई थप्पड़ भी जड़े। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जमा भीड़ को हटाकर सिपाही दंपति को कोतवाली ले आयी। हालांकि घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है।

मामला गुरुवार दोपहर बाद का है। राधारमन रोड पर स्थित एक होटल में पहुंची महिला सिपाही ने रिसेप्शन पर रजिस्टर देखा और अपने पति का नाम देखकर नाराज होने लगी। कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर सिपाही को बुलाया। सिपाही पति को देखकर महिला बिफर गई और हंगामा करने लगी। हंगामे के बीच आगरा के परिवहन शाखा में तैनात तथा एएसपी की गाड़ी चलाने वाले सिपाही ने अपनी कार में बैठकर जाने की कोशिश की तो महिला सिपाही ने उसे पकड़ लिया और बाहर खींचकर थप्पड़ मारे। महिला सिपाही भी आगरा के एक थाने में तैनात है। सिपाही के साथ जमकर गाली गलौज की गई तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस वहां पहुंच गई और कोतवाली ले आयी।
महिला सिपाही का आरोप है कि उसके पति के संबंध छोटे भाई की पत्नी के साथ हैं और होटल में वह छोटे भाई की पत्नी के साथ ठहरा हुआ था। जानकारी दी कि मैनपुरी में उसके छोटे भाई की ससुराल है। आरोप लगाया कि सिपाही एएसपी की गाड़ी लेकर मैनपुरी जाने की बात कहकर आया था। लेकिन उसे शक हो गया तो वह उसके पीछे आ गई। ये भी कहा कि उसका पति उसकी हत्या करना चाहता है। दो साल से वह व उसके बच्चे भटक रहे हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story