भारत

दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने तोड़ी शादी, स्टेज से उतरी

jantaserishta.com
15 Dec 2022 10:17 AM IST
दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने तोड़ी शादी, स्टेज से उतरी
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला।
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| उन्नाव के सफीपुर इलाके में एक दुल्हन ने इसलिए शादी करने से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हा शराब के नशे में था। युवती की शादी कानपुर के एक युवक से होनी थी। जब बारात आई तो वरमाला रस्म के लिए दूल्हा नशे की हालत में मंच पर लड़खड़ाया। दुल्हन ने उसकी हालत देख शादी से इनकार कर दिया और स्टेज से उतर गई।
दोनों परिवारों के सदस्यों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने यह कहते हुए मना कर दिया, उस आदमी का भविष्य क्या है जो अपनी ही शादी के दिन शराब से दूर नहीं रह सकता।
मामला थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्ष शादी से पहले की रस्मों के दौरान एक्सचेंज की गई नकदी और कीमती सामान वापस करने पर सहमत हो गए।
थानाध्यक्ष सफीपुर अवनीश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story