भारत

लड़की को बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पिता हुआ आग बबूला, मारी गोली

Shantanu Roy
19 Feb 2023 4:15 PM GMT
लड़की को बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पिता हुआ आग बबूला, मारी गोली
x
बड़ी खबर
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेरठ के जानी थाना क्षेत्र अंतर्गत पेपला गांव में एक युवती अपने परिवार के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर को लड़की ने अपने प्रेमी को अपने घर पर ही बुला लिया था। बताया जा रहा है कि लड़की के घर वालों ने अपनी बेटी के साथ उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने दोनों को गोली मार दी। इस घटना में लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक साक्षी नामक लड़की का शुभम नामक युवक से अफेयर चल रहा था। रविवार को साक्षी ने अपने बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए अपने घर पर बुला लिया था। अचानक परिजन अपनी बेटी के कमरे में पहुंचे तो वहां पर साक्षी और शुभम आपत्तिजनक हालत में मिले। बताया जा रहा है कि इस दौरान लड़की का भाई और बाप मौके पर पहुंचा। आरोप है कि परिजनों ने दोनों को गोली मार दी। इस घटना में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, साक्षी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। साक्षी के पेट में गोली लगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कई लोगों को हिरासत में ले किया है।
Next Story