भारत

महिला का ड्रामा देखकर डर से भागे बिजली अधिकारी, बोली- देवी आ गई है, श्राप देकर कर दूंगी अंधा

jantaserishta.com
27 Feb 2022 6:22 PM IST
महिला का ड्रामा देखकर डर से भागे बिजली अधिकारी, बोली- देवी आ गई है, श्राप देकर कर दूंगी अंधा
x
पढ़े पूरी खबर

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में एक गांव में बिजली का बकाया बिल वसूलने पहुंची टीम के साथ जो हुआ वो जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल जब बिजली बिल की राशि वसूलने डिस्कॉम की टीम पहुंची तो गाड़ी के सामने बैठ गई.

इतना ही नहीं गाड़ी के सामने बैठी महिला ने डिस्कॉम की टीम को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं देवी हूं और यदि आप लोगों ने कार्रवाई की तो मैं श्राप देकर सभी को अंधा कर दूंगी.
महिला में देवी आत्मा के आने के ड्रामे को देखकर डिस्कॉम की टीम बगैर कार्रवाई किए ही गांव से भाग गयी. यह मामला बयाना तहसील के वैसोरा गांव का है जहां बीते दिन यानी 26 फरवरी को डिस्कॉम की टीम ग्रामीणों से बिजली का बकाया बिल वसूलने पहुंची थी.
गांव में करीब 8 से 10 घरेलू कनेक्शन उपभोक्ताओं पर करीब डेढ़ लाख रुपये बकाया था जिस पर कार्रवाई करने के लिए डिस्कॉम की टीम गांव पहुंची थी. बकाया राशि वसूल करने के लिए टीम को बिजली का कनेक्शन काटना था लेकिन गांव की महिलाएं वहां जमा हो गई और कार्रवाई का विरोध करने लगी.
इसी दौरान एक महिला डिस्कॉम की गाड़ी के आगे जमीन पर बैठ गई और ड्रामा करने लगी और कहने लगी की उसमें देवी आ गई है. महिला ने बिजली विभाग टीम के सभी लोगों से कहा कि आप लोग भाग जाओ नहीं तो सभी को श्राप देकर अंधा कर दूंगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story