भारत

सिर कटी लाश को देख निकली चीख, लोगों में दहशत, बेरहमी से कत्‍ल किया गया!

jantaserishta.com
17 Oct 2022 5:39 PM IST
सिर कटी लाश को देख निकली चीख, लोगों में दहशत, बेरहमी से कत्‍ल किया गया!
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक युवक का सिर कटा शव मिला है. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामला करछना थाना इलाके का है.
जानकारी के मुताबिक, भीरपुर चौकी इलाके में अनमोल ढाबा है. यह काफी दिनों से बंद पड़ा है. गांव के कुछ लोग सुबह ढाबे के पास से गुजर रहे थे. अचानक उनका ध्यान सिर कटे शव पर पड़ा. यह देख लोगों ने घबराकर पुलिस को सूचित किया.
घटना की जानकारी मिलते ही यमुनापार एसपी सौरभ दीक्षित और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. सौरभ दीक्षित ने बताया, "सिर कटा शव मिला है. मृतक की पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. फिलहाल, मृतक युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है."
एसपी सौरभ दीक्षित ने आगे बताया, "कुछ साक्ष्य मिले हैं. इसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही शव की शिनाख्त की जाएगी और हत्याकांड का भी खुलासा किया जाएगा. हालांकि, पुलिस अभी भी कटा हुआ सिर बरामद नहीं कर पाई है."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story