भारत

रंग में पड़ा भंग: दूल्हे की उम्र देख दुल्हन ने शादी से किया मना, घराती-बराती भिड़े, बुलानी पड़ी पुलिस

jantaserishta.com
14 March 2024 11:08 AM IST
रंग में पड़ा भंग: दूल्हे की उम्र देख दुल्हन ने शादी से किया मना, घराती-बराती भिड़े, बुलानी पड़ी पुलिस
x

सांकेतिक तस्वीर

दूल्हा पक्ष के लोगों ने 112 पर खबर दे दी।
फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद जिले में दूल्हा की उम्र देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार कर दिया। दोनों पक्ष में विवाद हो गया। मारपीट होने लगी। इस पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने 112 पर खबर दे दी। पुलिस टीम ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाया। बाद में शादी हुई और दुल्हन को विदा किया गया। एक गांव में मंगलवार को एटा के कोतवाली अलीगंज के एक गांव से बारात आई थी। दूल्हे की उम्र ज्यादा देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर जयमाला का कार्यक्रम रुक गया। कुछ बारातियों ने नाश्ता भी नहीं किया था।
दुल्हन के इनकार करते ही घराती और बारातियों में हंगामा शुरू हो गया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष में हाथापाई हो गई। दूल्हा पक्ष के लोगों ने सूचना पुलिस चौकी को दी और 112 नंबर पुलिस को सूचित कर दिया। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने सलाह कराई और पुलिस वापस लौट गई। फिर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर फिर 112 नंबर पुलिस को सूचना करके मौके पर बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन को रिश्तेदारों ने समझा बुझा कर सुबह शादी की रस्म को पूरा कराया और दुल्हन की विदा करा दी। दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने साथ अपने घर चला गया। रात नौ बजे से रात 2:30 बजे तक घराती और बारातियो में नोकझोक हंगामा चलता रहा। बुधवार सुबह 3 बजे दुल्हन को समझा बुझाकर पुलिस की मौजूदगी में विदा कराई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story