भारत

पति का शव देख पत्नी ने लगाई सातवीं मंजिल से छलांग, तीन महीने पहले की थी लव मैरिज

jantaserishta.com
27 Feb 2024 1:40 PM IST
पति का शव देख पत्नी ने लगाई सातवीं मंजिल से छलांग, तीन महीने पहले की थी लव मैरिज
x

पति का शव देख पत्नी ने लगाई सातवीं मंजिल से छलांग, तीन महीने पहले की थी लव मैरिज

चिड़ियाघर घूमने गए थे।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में पति का शव देख एक महिला ने हाईराइज सोसाइटी की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। तीन माह पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी।
सोमवार को दोनों दिल्ली के चिड़ियाघर घूमने गए थे। वहां पर पति की तबीयत खराब हुई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना कौशांबी थाना क्षेत्र में वैशाली सेक्टर-तीन की एलकॉन सोसाइटी की है। यहां फ्लैट नंबर-702 में रहने वाले अभिषेक अहिलवाली पत्नी अंजलि अहिलवाली के साथ रहते हैं।
सोमवार को दोनों दिल्ली चिड़ियाघर में घूमने गए थे। वहां अचानक अभिषेक की तबीयत खराब हुई। परिजनों ने उन्हें सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती करा दिया। इसके बाद अंजलि घर लौट आई। इधर, अस्पताल में इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे अभिषेक का शव गाजियाबाद में सोसाइटी स्थित घर पर लाया गया। शव को देखते ही अंजलि बदहवाश हो गई। वो फ्लैट की बालकनी से 7वीं मंजिल से कूद गई और नीचे कार पर गिरी। इसके बाद उसे पास के ही मैक्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। एलकॉन सोसाइटी के लोगों ने बताया कि अभिषेक और अंजलि ने 3 महीने पहले ही लव मैरिज की थी। अभिषेक एक एनजीओ में काम करता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story