भारत
बाप रे! अकेली देखकर घर में घुसा अधेड़, छेड़छाड़ की तो लड़की ने फरसे से उतार दिया मौत के घाट
jantaserishta.com
2 Jan 2026 1:17 PM IST

x
फैली सनसनी.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में मुरवल गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 19 साल की लड़की ने एक 50 साल के अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी. बताया जा रहा है लड़की घर में अकेली थी, उसी समय पड़ोसी शख्स घर मे घुस आया. वह शराब के नशे में लड़की से छेड़खानी और जबरन गलत काम करने की कोशिश करने लगा. विरोध करने पर जोर जबरजस्ती की तो लड़की ने पास रखे धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.अधेड़ की मौके पर मौत हो गयी.
सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है और आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है. गांव वालों का कहना है कि 'लड़की के पिता की पहले मौत हो चुकी है. मृतक उसका दोस्त है और उसके लड़की की मां से सम्बन्ध थे जिसके चलके वह घर में भी आता जाता था. ये लड़की को अच्छा नही लगता था. आज लड़की अपने साथ गलत हरकते बर्दाश्त नहीं कर सकी तो उसने ये खौफनाक कदम उठाया'. गांव वालों का कहना है कि बेटी ने अपने साथ गलत होने पर सही काम किया है. इससे दोबारा कोई भी ऐसा गंदा काम करने से डरेगा. वहीं मृतक सपा का बूथ का सक्रिय कार्यकर्ता बताया गया है.
मामला बबेरू कोतवाली के मुरवल गांव का है. जहां एक लड़की ने एक अधेड़ की हत्या करके इलाके में सनसनी फैला दी. जानकारी के मुताबिक मृतक जो लड़की को अकेला देख घर मे घुस गया था और कथित तौर नशे की हालत में लड़की के साथ गलत करने की कोशिश की. लड़की ने मना किया और जोर जबरजस्ती का विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना. बौखलाई लड़की ने पास रखे फरसे से ताबड़तोड़ वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया. बताया जाता है कि लड़की के पिता की पहले मौत हो गयी थी. मृतक के परिजनों ने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





