भारत
दोस्त की बीवी को देख बिगड़ी नियत, रेप के बाद बनाया वीडियो, ब्लैकमेल भी किया
jantaserishta.com
24 Aug 2024 5:56 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
कहा बाइक खराब हो गई.
शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक युवक ने अपने ही दोस्त की बीवी के साथ दरिंदगी कर डाला। युवक ने महिला के साथ रेप के बाद उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद महिला को ब्लैकमेल कर दो साल तक संबंध बनाए। महिला को उसके पति का दोस्त अपने साथ हरियाणा लेकर चला गया। काफी समय के बाद पति का दोस्त शादी से मुकर गया। तब महिला ने खुटार थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने पुलिस का बताया कि उसके पति का दोस्त तिलहर क्षेत्र का रहने वाला है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका अपने पति से तीन-चार से मुकदमा चल रहा है, इसलिए वह मायके खुटार क्षेत्र में रहती है। पति का पता लखीमपुर के मैलानी क्षेत्र का है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति का दोस्त घर आता जाता था। एक बार वह रात में आया और कहा कि उसकी बाइक खराब हो गई है, इसलिए वह रात रुकेगा।
रात में पति के दोस्त ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना ली। इसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल कर उसके साथ संबंध बनाता रहा। इस बीच आरोपी ने उसे झांसे में ले लिया कि उसके पति से उसका समझौता करा देगा और फिर शादी कर लेगा। वह महिला को पानीपत व अन्य शहरों में लेकर रहता रहा, लेकिन वह शादी से मुकर गया। फोन पर बात करना भी बंद कर दिया। जब इसकी शिकायत आरोपी की मां और भाई से की तो वह लोग जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। महिला ने तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





