
x
Mumbai मुंबई। स्विस लीग इवेंट के शुरुआती राउंड आम तौर पर ज्यादा रेटिंग वाले खिलाड़ियों के पक्ष में होते हैं। मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में खेले जा रहे '360 वन जूनियर मास्टर्स' इवेंट के पहले राउंड में भी ऐसा ही देखने को मिला। जूनियर खिलाड़ियों का लड़ने का जज्बा साफ दिखा। पहले 48 बोर्ड पर निर्णायक नतीजे आए और सभी सीडेड खिलाड़ियों के पक्ष में रहे, जबकि सिर्फ 49वें बोर्ड पर मैच ड्रॉ हुआ। 13 वर्षीय माधवेंद्र प्रताप शर्मा (ईएलओ रेटिंग 2373) को जूनियर मास्टर्स में टॉप वरीयता दी गई है और वे आसानी से खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। पहले ही राउंड में काले मोहरों के साथ खेलते हुए माधवेंद्र ने अक्ष श्रीवास्तव को हराया।
जूनियर मास्टर्स चेस टूर्नामेंट जूनियर चेस का सबसे अहम टूर्नामेंट है और इसे देश में जूनियर्स के लिए सबसे ज्यादा इनामी राशि वाला टूर्नामेंट माना जाता है, जिसमें 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाता है। युवा प्रतिभाओं को अपनी काबिलियत दिखाने के लिए वर्ल्ड-क्लास प्लेटफॉर्म देने के मकसद से शुरू किया गया यह इवेंट, ग्लोबल जूनियर चेस कैलेंडर के सबसे पसंदीदा टूर्नामेंट्स में से एक बन गया है।
2026 के एडिशन में भारत, अमेरिका और जाम्बिया से 125 युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है, जिनकी औसत उम्र सिर्फ 11 साल है। यह आज के समय में खेल में उभरती प्रतिभाओं की जबरदस्त मौजूदगी को दिखाता है। पिछले कुछ सालों में, जूनियर मास्टर्स ने वर्ल्ड चेस के भविष्य के स्टार्स को खोजने के लिए अपनी पहचान बनाई है। इसमें हिस्सा लेने वाले और चैंपियन बनने वाले खिलाड़ियों में भारत की कुछ बेहतरीन प्रतिभाएं शामिल हैं, जैसे मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश, आर. प्रज्ञानानंद, दिव्या देशमुख और प्रणव वेंकटेश; इन सभी ने इंटरनेशनल लेवल पर शानदार सफलता हासिल की है।
राउंड 1 के नतीजे:
अक्ष श्रीवात्सव (0) को माधवेंद्र प्रताप शर्मा (1) के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अंकित दास (1) ने प्रणीथा भावा (0) को हराया। अव्यान दर्जी (0) को निजेश आर (1) ने मात दी। शित्ज प्रसाद (1) ने तिस्या अपूर्वा (0) को पराजित किया। तनुश मंडोवारा (0) को वेंकट नागा कार्तिक मल्लादी (1) से शिकस्त मिली। प्रेर्चारला हरिराम साइकृष्णा (1) ने इवान दुबे (0) को हराया। अभिनव पलानीचामी (0) को आर्यन अमोल वाघमारे (1) ने मात दी। काव्यांश जैन (1) ने युवेन गौरव झावेरी (0) को हराया। कला ध्यानी (0) को अमनलाल ए (1) के खिलाफ हार मिली। वहीं, आराध्य रॉय (1) ने मायरा रवि झावेरी (0) को पराजित किया।
Tagsजूनियर मास्टर्सशतरंज टूर्नामेंटमुंबईवर्ल्ड ट्रेड सेंटरमाधवेंद्र प्रताप शर्माईएलओ रेटिंगयुवा खिलाड़ीभारतीय शतरंजगुकेशप्रज्ञानानंदखेल समाचारJunior MastersChess TournamentMumbaiWorld Trade CentreMadhavendra Pratap SharmaELO RatingYoung PlayersIndian ChessGukeshPraggnanandhaaSports News Junior MastersSports News
Next Story





