भारत

देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, प्राइवेट बसों का किराया हुआ दोगुना

jantaserishta.com
27 Feb 2022 10:00 PM IST
देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, प्राइवेट बसों का किराया हुआ दोगुना
x
पढ़े पूरी खबर

अगर आप इस बार होली पर घर जाने की सोच रहे हैं तो आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। होली पर प्राइवेट बसों का किराया दोगुना हो गया है। तमाम शहरों के लिए किराए में वृद्धि की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की वेबसाइट पर अभी होली के आसपास की तारीख की बुकिंग शुरू नहीं हुई है।

ऑनलाइन निजी बस बुकिंग वेबसाइट पर होली पर बुकिंग शुरू हो गई है। बसों में सीटे उपलब्ध हैं लेकिन टिकट अधिक है। नोएडा से लखनऊ तक का निजी बस का किराया 200 रुपये है, जो आम दिनों में 1000 के आसपास होता है। संभावना जताई जा रही है कि होली करीब आने के साथ ही इसमें और वृद्धि होगी।
गोरखपुर का अधिकतम किराया 2500 क लिया जा रहा है। वहीं सुल्तानपुर, जौनपुर आदि शहरों के लिए भी किराया अधिक है। वेबसाइड www.onlineupsrtc.co.in पर होली की बुकिंग को लेकर जानकारी तो है लेकिन टिकट बुक नहीं हो रहे हैं। परिवहन निगम अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बुकिंग शुरू हो जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि लोग निजी बसों में सफर करने से परहेज करें, क्योंकि उसमें सफर जान जोखिम में डाल सकता है। लोग परिवहन निगम की बसों में सफर करें।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story