भारत

राजद्रोह कानून: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कानून मंत्री किरण रिजिजू का आया बयान, कहा- किसी को भी लक्ष्मण रेखा पार नहीं करनी चाहिए

jantaserishta.com
11 May 2022 5:24 PM IST
राजद्रोह कानून: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कानून मंत्री किरण रिजिजू का आया बयान, कहा- किसी को भी लक्ष्मण रेखा पार नहीं करनी चाहिए
x

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश देते हुए राजद्रोह कानून के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. स्पष्ट कर दिया गया है कि जब तक पुनर्विचार होगा, इस धारा के तहत कोई नया मामला दर्ज नहीं किया जा सकता. अब केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने इस आदेश पर बड़ा बयान दिया है. ट्वीट कर उन्होंने कहा है कि किसी को भी लक्ष्मण रेखा पार नहीं करनी चाहिए.

ट्वीट में रिजिजू ने लिखा है कि हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं. कोर्ट को सरकार का सम्मान करना चाहिए, सरकार को कोर्ट का सम्मान करना चाहिए. हम दोनों की ही सीमाएं स्पष्ट हैं, ऐसे में किसी को भी लक्ष्मण रेखा को पार नहीं करना चाहिए.
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री द्वारा राहुल गांधी पर भी हमला बोला गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि सच बोलना देशभक्ति है, देशद्रोह नहीं. सच कहना देश प्रेम है, देशद्रोह नहीं. सच सुनना राजधर्म है. सच कुचलना राजहठ है. अब राहुल गांधी के इस तंज पर किरण रिजिजू ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. उनकी नजरों में अगर किसी पार्टी ने सबसे ज्यादा आजादी का विरोध किया हो, जिसने लोकतंत्र का विरोध किया हो, वो कांग्रेस ही है. केंद्रीय मंत्री ने यहां तक कह दिया है कि देश को बांटने में कांग्रेस का एक बड़ा हाथ रहा है.
आंकड़ों के आधार पर भी किरण रिजिजू ने राहुल गांधी पर हमला बोला है. उनकी माने तो साल 2012 में हजारों लोगों पर राजद्रोह का केस दर्ज हुआ था. तब इस कानून का सबसे ज्यादा दुरुपयोग हुआ था. वैसे इससे पहले भी राजद्रोह कानून को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग देखने को मिली है. अभी इस समय सुप्रीम कोर्ट के आदेश को कांग्रेस केंद्र के लिए बड़ा झटका मान रही है.
आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पुनर्विचार तक राजद्रोह कानून यानी 124ए के तहत कोई नया मामला दर्ज न किया जाए. केंद्र इस बाबत राज्यों को निर्देशिका जारी करेगा. साथ ही कोर्ट ने कहा है कि जो लंबित मामले हैं उनपर यथास्थिति रखी जाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story