भारत

नशीली गोलियां, मारपीट और दहेज की मांग...महिला ने खोला ससुराल का राज

jantaserishta.com
2 Oct 2026 8:23 AM IST
नशीली गोलियां, मारपीट और दहेज की मांग...महिला ने खोला ससुराल का राज
x
अप्राकृतिक संबंध बनाता.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला अपने पति और ससुराल वालों की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची. महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे नशीली गोलियां खिलाकर अप्राकृतिक संबंध बनाता था. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और शारीरिक प्रताड़ना की जाती थी.
पीड़िता के मुताबिक, ससुराल वाले शादी के बाद से ही कम दहेज का ताना देते थे. वह बताती है कि अतिरिक्त दहेज के तौर पर कार और मेडिकल स्टोर खोलने के लिए पैसों की मांग की गई. मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा.
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2025 में हुई थी. मायके वालों ने अपनी हैसियत से ज्यादा दान-दहेज देकर उसे विदा किया था. आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने कम दहेज को लेकर ताने देने शुरू कर दिए और अतिरिक्त मांगें रखीं.
पीड़िता का आरोप है कि पति नशीली गोलियां खिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था. जब वह इसका विरोध करती तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती. मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल वालों के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया.
महिला के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद पति ने उसे तीन बार तलाक कहा और घर से निकाल दिया. इसके बाद वह अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची. पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
महिला की शिकायत पर एसपी ने उसे कार्रवाई का भरोसा दिया. साथ ही महिला थाना प्रभारी को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.
महिला थाना की पुलिस अधिकारी SO मोनी निषाद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, दहेज की मांग, मारपीट और अन्य घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story