भारत

अलर्ट! 15 अगस्त से पहले राजधानी की सुरक्षा कड़ी, 6 मोस्टवांटेड आतंकियों के पोस्टर चिपकाए गए

jantaserishta.com
7 Aug 2021 3:22 PM IST
अलर्ट! 15 अगस्त से पहले राजधानी की सुरक्षा कड़ी, 6 मोस्टवांटेड आतंकियों के पोस्टर चिपकाए गए
x

नई दिल्ली: स्वतंत्रा दिवस को लेकर दिल्ली से कश्मीर तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. दिल्ली में लाल किले के आसपास भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. खास बात ये है कि दिल्ली पुलिस ने लाल किले के आसपास मोस्टवांटेड आतंकवादियों के पोस्टर चिपकाए हैं. इस पोस्टर में छह आतंकियों की फोटो लगी है. जिसमें उनका नाम, उनका पता भी लिखा हुआ है. साथ ही दिल्ली पुलिस ने अपील की है कि अगर कोई भी व्यक्ति देश में इन आतंकियों को देखता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि ये सभी छह आतंकी अलकायदा से संबंधित हैं और इनका मकसद भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये सभी आतंकी न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देशभर में आतंकी हमले करके अशांति फैलाना चाहते हैं. इनका मकसद शांति भंग करना और लोगों में डर का माहौल पैदा करना है.
दरअसल, खूफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि किसान आंदोलन की आड़ में कुछ उपद्रवी राजधानी में 26 जनवरी जैसी हरकत को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं. ये बात भी सामने आई है कि आतंकी संगठन ड्रोन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसी के चलते दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने पहले ही ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story