राजपथ की सुरक्षा व्यवस्था सख्त: चेहरा पहचानने वाले 300 कैमरों से हो रही निगरानी, अलर्ट पर जवान

Security Tightens Ahead Of Republic Day: राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस से पहले गाजीपुर की फूल मंडी के पास विस्फोटक आरडीएक्स बरामद होने के बाद दिल्ली पुलिस ने राजपथ और उसके आसपास की सुरक्षा काफी बढ़ा दी है. करीब 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और चेहरे की पहचान करने वाले सिस्टम भी लगा दिए हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नई दिल्ली के डीसीपी दीपक यादव ने कहा कि जवानों के लिए आतंकी खतरे के अलावा कोविड-19 के केस भी बड़ी चुनौती है. उन्होंने पुलिसकर्मियों से आवश्यक सावधानी बरतने के साथ ही नई दिल्ली में सुरक्षा के इंतजाम बेहद कड़े रखने के निर्देश दिए हैं.
❤️🌹❤️
— Major Surendra Poonia (@MajorPoonia) January 18, 2022
Our Special Forces practicing at Rajpath for Republic Day Parade#Balidan Jai Hind 🇮🇳💪 pic.twitter.com/JZgVMEkwxx
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





