भारत

Z Security: बेहद कड़ी होगी केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा, अब CRPF के कमांडो सुरक्षा कवर करेंगे प्रदान

jantaserishta.com
14 Oct 2024 1:48 PM IST
Z Security: बेहद कड़ी होगी केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा, अब CRPF के कमांडो सुरक्षा कवर करेंगे प्रदान
x

सांकेतिक तस्वीर

खतरे की आशंका को लेकर केंद्र सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है.
पटना: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चिराग पासवान को जेड सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री को पहले वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी। विशिष्ट व्यक्तियों में शामिल चिराग पासवान के ऊपर खतरे की आशंका को लेकर केंद्र सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है। पुरानी सुरक्षा व्यवस्था के तहत चिराग पासवान को एसएसबी के जवान सुरक्षा देते थे लेकिन अब वो सीआरपीएफ की जबरदस्त सुरक्षा घेरे में रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार के जमुई से सांसद हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय अपनी रिपोर्ट विभिन्न रिपोर्ट के आधार पर खास लोगों को सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें वाई, वाई प्लस, जेड और जेड प्लस समेत कई अन्य सुरक्षा श्रेणियां होती हैं। अब चिराग पासवान जिस जेड श्रेणी की सुरक्षा घेर में रहेंगे उसमें कुल 33 सुरक्षागार्ड तैनात रहेंगे। इनके साथ ही 10 स्टैटिक गार्ड चिराग पासवान के घर पर मौजूद रहेंगे। इन सब के अलावा 6 राउंड द क्लॉक पीएसओ, तीन शिफ्ट में आर्म्ड स्कॉर्ट के 12 कमांडो, वाचर्स शिफ्ट में 2 कमांडो भी मौजूद रहेंगे। हालांकि, चिराग पासवान की सुरक्षा क्यों बढ़ाई गई है इसको लेकर अभी कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story