भारत

यूपी में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा 'एसएसएफ' की निगरानी में होगी

jantaserishta.com
21 Oct 2022 10:05 AM IST
यूपी में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा एसएसएफ की निगरानी में होगी
x

DEMO PIC 

लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में गठित विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) जल्द ही राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों, धार्मिक केंद्रों, उच्च न्यायालय और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का जिम्मा संभालेगा। फिलहाल इन जगहों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्धसैनिक बलों के जवान पर है।
अधिकारियों ने बताया कि, एसएसएफ में पुलिसकर्मियों और पीएसी जवानों की भर्ती की जा रही है। एसएसएफ की तैनाती लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या और मथुरा जिलों में की जा रही है।
प्रयागराज में पीएसी की चौथी बटालियन के कमांडेंट प्रताप गोपेंद्र ने कहा, "इस समय हम फ्रेशर्स की भर्ती नहीं कर रहे हैं। इसके बजाय उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी के जवान एसएसएफ में तैनात हैं। अब तक 150 जवानों को स्पेशल फोर्स में शामिल किया गया है।"
सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, एसएसएफ को विशेष शक्तियों से लैस किया गया है, जिसमें बिना वारंट के छापेमारी करने और गिरफ्तारी करने का अधिकार भी शामिल है।
वर्तमान में, एसएसएफ में पांच बटालियन शामिल हैं।
राज्य सरकार ने फोर्स के लिए अलग-अलग रैंक के 5,124 पद सृजित किए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story