भारत

दिल्ली में NIA हेडक्वार्टर की सुरक्षा बढ़ाई गई, PFI हेड पर भी बड़ा एक्शन

jantaserishta.com
22 Sept 2022 10:28 AM IST
दिल्ली में NIA हेडक्वार्टर की सुरक्षा बढ़ाई गई, PFI हेड पर भी बड़ा एक्शन
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: देशभर में पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच राजधानी दिल्ली में भी एनआईए की छापेमारी चल रही है। जांच एजेंसी ने दिल्ली में पीएफआई के हेड परवेज आलम को गिरफ्तार किया गया है। आतंकी कनेक्शन को लेकर जांच एजंसियों के रडार पर आई एजेंसी के 3 एजेंट को दिल्ली में पकड़ा गया है। नोएडा में भी एटीएस और एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। इस बीच दिल्ली में एनआईए के दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। देश के कई हिस्सों में छापेमारी के खिलाफ संगठन के सदस्य सड़कों पर विरोध जताने उतर गए हैं।
कहां-कहां हुईं गिरफ्तारियां
आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान में 2, मध्य प्रदेश में 4, दिल्ली में 3, महाराष्ट्र में 20, उत्तर प्रदेश मे 8, तमिलनाडु में 10, असम में 9, केरल में 22, कर्नाटक में 20 और आंध्र प्रदेश में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस संख्या में और इजाफा हो सकता है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story