भारत

मुख्यमंत्री आवास और आसपास के इलाके की सुरक्षा और कड़ी होगी, ये हाईटेक सुरक्षा उपकरण लगाने का प्लान

jantaserishta.com
3 Jan 2025 12:20 PM IST
मुख्यमंत्री आवास और आसपास के इलाके की सुरक्षा और कड़ी होगी, ये हाईटेक सुरक्षा उपकरण लगाने का प्लान
x

फाइल फोटो

हाईटेक कंट्रोल रूम होगा.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास और आसपास के इलाके की सुरक्षा और मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है. सीएम हाउस की सुरक्षा और पुख्ता करने के लिए लगभग 21 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है.
इस योजना के तहत सीएम आवास के आसपास की सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी और एंट्री-एग्जिट चेक प्वाइंट बनाए जाएंगे. इसके अलावा सीएम आवास पर हाईटेक सुरक्षा उपकरण भी लगाए जाएंगे, जिनमें बूम बैरियर, टायर किलर, शैलो रोड ब्लॉकर और बैरियर लिफ्ट सिस्टम शामिल हैं.
बता दें कि गृह विभाग ने सुरक्षा उपकरणों की खरीद के लिए बजट जारी कर दिया है. यह कदम सीएम आवास और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है. ये सुरक्षा उपकरण किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सक्रिय हो सकेंगे और किसी भी अनाधिकृत वाहन को प्रवेश करने से रोकने में सक्षम होंगे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम आवास के आसपास सुरक्षा को और चाक चौबंद करने के लिए एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर विशेष चेक पोस्ट बनाए जाएंगे. इन चेक प्वाइंट्स पर हाईटेक उपकरण लगाए जाएंगे, जो हर वाहन और व्यक्ति की सघन जांच करेंगे.
मुख्यमंत्री आवास के चारों ओर की सड़कों की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी. इन सड़कों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और हर गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम को हाईटेक बनाया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story