भारत

बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा का जिम्मा अब आईटीबीपी की 2 कंपनी के पास

jantaserishta.com
21 Dec 2022 3:42 PM IST
बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा का जिम्मा अब आईटीबीपी की 2 कंपनी के पास
x

फाइल फोटो

देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा अब केंद्रीय सुरक्षा बल आइटीबीपी करेगा। अभी तक राज्य पुलिस इसकी सुरक्षा देखती थी। उत्तराखंड सरकार की ओर से केंद्र गृह मंत्रालय को भेजे गए अनुरोध पर केंद्र ने मंजूरी देते हुए दो कम्पनी आईटीबीपी की तैनाती की मंजूरी दे दी है। राज्य में ऐसा पहली बार होने जा रहा है। इसकी अहम वजह सुरक्षा के साथ धाम के निकट मास्टरप्लान के तहत शुरू होने वाले कामकाज को भी माना जा रहा है।
विशेष सचिव गृह रिदिम अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है की केंद्र से आईटीबीपी तैनात करने की अनुमति मिल गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story