भारत

सीएम की सुरक्षा में चूक, मॉर्निंग वॉक के दौरान घुस आया बाइक वाला, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
15 Jun 2023 10:18 AM IST
सीएम की सुरक्षा में चूक, मॉर्निंग वॉक के दौरान घुस आया बाइक वाला, मचा हड़कंप
x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में गुरुवार को फिर से चूक का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री के सुबह टहलने के दौरान तेज रफ्तार बाइक उनके पास पहुंच गई, जिसकी चपेट में आने से मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास से सात सकरुलर रोड की ओर टहलने निकले थे, तभी एक बाइकर अचानक ही मुख्यमंत्री नीतीश की सुरक्षा घेरे में घुस गया। जिसके बाद नीतीश बचने के लिए सड़क से फुटपाथ की ओर तेजी से भागे।
बताया जाता है कि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बाइक सवार को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक सहित तमाम आला अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं और मामले को देख रहे हैं।
वैसे यह कोई पहला मामला नहीं है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक हुई हो। इससे पहले भी पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने नीतीश कुमार को अचानक मुक्का जड़ दिया था। उल्लेखनीय है कि यह इलाका वीवीआईपी इलाका माना जाता है और तेज रफ्तार बाइक का अचानक पहुंच जाना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story