भारत
सीएम की सुरक्षा में चूक, पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम मंत्री और विधायक के साथ हेलीकॉप्टर तक पहुंचा
jantaserishta.com
30 Sept 2023 2:39 PM IST

x
VIDEO: जोश में होश गंवाने का नजारा।
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में शनिवार को बड़ी लापरवाही देखने को मिली। मुख्यमंत्री धामी का हेलीकॉप्टर जैसे ही बन्नू स्कूल के मैदान में उतरा, वैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम मंत्री और विधायक के साथ सीधे मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर तक पहुंच गया। हेलीकॉप्टर के पंखे बंद भी नहीं हुए थे कि मंत्री के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए। इस दौरान न तो पुलिस व्यवस्था कड़ी दिखी और ना ही पार्टी का अनुशासन दिखा। अगर कुछ दिखा तो वो था सिर्फ तमाम नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं का जोश में होश गंवाने का नजारा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में जुड़े कर्मचारी और अधिकारी भी बेबस दिखाई दिए।
बता दें कि कुछ महीने पहले केदारनाथ में एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जिसमें एक अधिकारी की हेलीकॉप्टर से उतरते समय पंखे (ब्लेड) से कटकर मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद उम्मीद थी कि लोग सबक लेंगे। लेकिन, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई लापरवाही को देखकर तो ऐसा नहीं लग रहा है।
Tagsमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीपुष्कर सिंह धामीउत्तराखंडउत्तराखंड पुलिसChief Minister Pushkar Singh DhamiPushkar Singh DhamiUttarakhandUttarakhand Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





