भारत
नायब सैनी के आवास पर बढ़ी सुरक्षा व्यस्था, पुलिस ने कोठी की बैरिकेडिंग
Shantanu Roy
12 March 2024 11:25 PM IST

x
बड़ी खबर
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी का नाम सामने आने के बाद उनके आवास पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस उनके मकान के आस पास के क्षेत्र में बेरिकेडिंग कर रही हे। दूसरी तरफ नायब सैनी के आवास पर खुशी का माहोल है और मिठाई बांटी जा रही है।
मनोहर लाल के सीएम पद छोड़ने के बाद जैसे ही नायब सिंह सैनी का नाम नए मुख्यमंत्री के तौर पर आया, उसके साथ ही कुरुक्षेत्र में पुलिस व प्रशासन अलर्ट हो गया। पुलिस द्वारा उनके आवास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। उनके कुरुक्षेत्र आवास पर कार्यकर्ताओं के की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। कार्यकर्ताओं के द्वारा लड्डू बताकर खुशी जाहिर की जा रही है।
हरियाणा के इतिहास में सीएम की कुर्सी पहली बार कुरुक्षेत्र को मिली है। नायब सिंह सेनी यहां से सांसद हैं। इससे पहले उन्होंने भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बन कर सबको चौंकाया था। अब सीएम उनके सीएम बनने से उनके समर्थकों में उत्साह है। इस बीच उनके आवास पर पुलिस टीम भी पहुंच चुकी है। भारी संख्या में बैरिकेडिंग की जा रही है। नायब सैनी आवास को अब सीएम आवास के नाम से जाना जाएगा।
Next Story





