भारत

लूट की घटना असफल: 25 हथियारबंद अपराधियों पर भारी पड़े सुरक्षा गार्ड, पढ़े बहादुरी का पूरा किस्सा

jantaserishta.com
12 Jun 2021 10:51 AM IST
लूट की घटना असफल: 25 हथियारबंद अपराधियों पर भारी पड़े सुरक्षा गार्ड, पढ़े बहादुरी का पूरा किस्सा
x
सूचना मिलते ही पुलिस, सीआईएसएफ और ईसीएल की सुरक्षा टीम पहुंची.

झारखंड के धनबाद के निरसा के ईसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत गोपालपुर विद्युत सब स्टेशन में 25 की संख्या में आए हथियार बंद अपराधियों ने धावा बोलकर केबल लूटने का प्रयास किया. अपराधियों का सुरक्षा गार्डों ने सख्ती से सामना किया, हालांकि इस दौरान एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया.

विद्युत सब स्टेशन पर अपराधियों ने केबल लूट की घटना को असफल होता देख बमबाजी शुरू कर दी. इस बमबाजी में विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत एक कर्मी घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सीआईएसएफ और ईसीएल की सुरक्षा टीम पहुंची. इसके बाद सभी अपराधी बमबाजी और हथियार लहराते हुए भाग गए.
पास के रहने वाले कर्मी चंदन पाल ने बताया कि वे सोए हुए थे तभी बमबाजी हुई, जिससे वे जाग गए. पता चला कि विद्युत सब स्टेशन पर केबल लुटेरे अपराधियों ने हमला कर दिया है. मौके पर सभी सुरक्षा टीम के आने से सभी अपराधी भाग गए.
अपराधी अपने साथ केबल लेकर बाउंड्री के बाहर चले गए थे जिसे वो खींचकर अंदर ले आए. ईसीएल अधिकारियों की आवासीय कॉलोनी जैसे सुरक्षित इलाके में यह तीसरी घटना है. जब केबल लुटेरों ने सब स्टेशन पर हमला कर केबल ले जाने का प्रयास किया है. घटना की सूचना पर पंचायत के मुखिया बीरेंद्र सिंह भी पहुंचे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story