भारत

सुरक्षा गार्ड्स पर हमला, बुरी तरह हुए घायल, राइफल भी छीनकर भागे बदमाश

jantaserishta.com
3 Oct 2021 3:58 PM IST
सुरक्षा गार्ड्स पर हमला, बुरी तरह हुए घायल, राइफल भी छीनकर भागे बदमाश
x
बदमाशों की दबंगई सामने आई है.

मथुरा: मथुरा में एक बार फिर बदमाशों की दबंगई सामने आई है, जहां अज्ञात बदमाशों ने अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में तैनात दो सुरक्षा गार्ड्स पर हमला बोल दिया. इस हमले में दोनों गार्ड्स बुरी तरह घायल हो गए हैं. इतना ही नहीं, बदमाश एक गार्ड से उसकी राइफल भी छीन ले गए हैं.

गार्ड से राइफल छीनने की घटना सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी है. वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद से बदमाश फरार हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
घटना मथुरा के वृंदावन कोतवाली थाने के छटीकरा रोड की बताई जा रही है, जहां एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में तैनात तो गार्ड्स पर बदमाशों ने धावा बोल दिया और एक की राइफन छीनकर ले गए.
बताया जा रहा है कि छटीकरा रोड पर कृष्ण भूमि बिल्डर की एक बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. इस अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में तैनात निजी सुरक्षा गार्ड्स पर बदमाशों ने हमला कर दिया. बदमाशों ने दोनों गार्ड्स की बुरी तरह पिटाई भी की, जिससे वो जख्मी हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इलाके के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि बिल्डिंग के ऑफिस में बदमाशों ने धावा बोला था और गार्ड्स पर हमला कर दिया था. बदमाश यहां से तार के बंडल और अन्य कीमती सामान लूट ले घए हैं. एक गार्ड की राइफल भी ले गए हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story