सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया दुष्कर्म, 7 साल की मासूम को बनाया निशाना

मुंबई: मुंबई के पायधुनी इलाके के एक गोदाम के चौकीदार ने 7 साल की एक मासूम के साथ दरिंदगी की. इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश दिखा, गुस्साए नागरिकों ने पायधुनी पुलिस स्टेशन का घेराव कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की. 7 साल की बच्ची घर से बाहर वॉशरूम के लिए गई थी. रास्ते में एक गोदाम पड़ता था, जहां आरोपी चौकीदार काम करता था. बच्ची को अकेला पाकर और आसपास किसी को न देखकर, आरोपी चौकीदार ने बच्ची का मुंह दबाया और उसे खींचकर गोदाम की ऊपरी मंजिल पर ले गया, जहाँ उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.
मुंबई, महाराष्ट्र: दक्षिण जोन-III के डीसीपी विजयकांत सागर ने पायधुनी इलाके में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले पर कहा, "बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया… pic.twitter.com/gA2krlmZhM
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 12, 2026
#WATCH मुंबई: पायधोनी पुलिस एक नाबालिग लड़की के कथित यौन उत्पीड़न के बाद आरोपी को मेडिकल और कानूनी प्रक्रियाओं के लिए सर जे.जे. अस्पताल ले आई। यह घटना दक्षिण मुंबई के पायधोनी इलाके में एक टॉयलेट के अंदर हुई।(वीडियो पायधोनी पुलिस स्टेशन से है) pic.twitter.com/jLNwOhiduv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





