भारत

सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट, गेट खोलने में देरी पर भड़का युवक

jantaserishta.com
24 Jun 2023 10:17 AM IST
सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट, गेट खोलने में देरी पर भड़का युवक
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक इकोविलेज वन का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें सोसायटी का गेट खोलने में देरी करने पर गार्ड को जिम ट्रेनर पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में गार्ड ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक गार्ड द्वारा दी गई तहरीर पर थाना बिसरख पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अभियुक्त अनुज नागर (27), पुत्र ओमवीर नागर, निवासी ग्राम मिलक लच्छी, थाना बिसरख, को गिरफ्तार कर लिया है। सोसायटी के गेट पर सिक्योरिटी गार्ड ने अनुज की गाड़ी को पूछताछ के लिए रोक लिया था। पूछताछ के दौरान गेट खोलने में देरी होने पर अनुज ने गाड़ी के बाहर आकर गार्ड की पिटाई की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story