भारत

पहाड़ पर सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में सिलेंडर बम, गोला बारूद बरामद किया

jantaserishta.com
7 Nov 2022 9:10 AM IST
पहाड़ पर सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में सिलेंडर बम, गोला बारूद बरामद किया
x
नक्सल विरोधी अभियान, ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| झारखंड के बूढ़ा पहाड़ पर चल रहे नक्सल विरोधी अभियान, ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त अभियान में बूढ़ा पहाड़ के जंगलों में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम, हथियार एवं गोला-बारूद सहित भारी मात्रा में अन्य सामग्री बरामद की गई है। सीआरपीएफ ने बताया कि नक्सलियों के कभी गढ़ रहे और अब सुरक्षा बलों के कब्जे में आए बूढ़ा पहाड़ के जोकपानी के जंगल से एक गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए भारी मात्रा में सिलेंडर बम और गोला बारूद बरामद हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, पूरे सर्च ऑपरेशन में 90 से अधिक आईईडी, सिलेंडर बम और भारी मात्रा में गोला बारुद व नक्सलियों से जुड़ी सामग्री भी बरामद की गई है। सभी बरामद किए गए बमों को बम निरोधक दस्ते द्वारा घटनास्थल पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।
दरअसल, सुरक्षा बलों द्वारा झारखंड के बूढ़ा पहाड़ पर ऑपरेशन ऑक्टोपस चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले महीने बूढ़ा पहाड़ को नक्सल मुक्त करने के लिए चलाए गए ऑक्टोपस नामक अभियान के दौरान जब से बूढ़ा पहाड़ पर सीआरपीएफ की बटालियन ने अस्थायी कैंप स्थापित किया है, तब से नक्सली अपने इस सुरक्षित ठिकाने को छोड़कर भाग खड़े हुए हैं। यही वजह है कि जवानों द्वारा काफी बड़े इलाके में फैले इस जंगल के क्षेत्रों में लगातार सर्च अभियान चलाकर विस्फोटक सामग्री बरामद की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story