भारत

सुरक्षा बलों ने शोपियां में लश्कर के तीन आतंकियों को किया ढेर

jantaserishta.com
20 Dec 2022 9:01 AM IST
सुरक्षा बलों ने शोपियां में लश्कर के तीन आतंकियों को किया ढेर
x

फाइल फोटो

श्रीनगर (आईएएनएस)| दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कश्मीर क्षेत्र विजय कुमार के हवाले से एक ट्वीट में कहा, मारे गए तीन आतंकवादियों में से दो की पहचान हो गई है। शोपियां का लतीफ लोन कश्मीरी पंडित पुराण कृष्ण भट की हत्या में शामिल था और अनंतनाग का उमर नजीर नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था। मृतकों से एक एके -47 राइफल और दो पिस्तौल बरामद हुई।
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को मुंझ मार्ग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
इलाके की घेराबंदी किए जाने के बाद आतंकवादियों के फायरिंग के के जवाब में जब सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की तो आतंकी मारे गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story