भारत

पठान मूवी के रिलीज को लेकर सिनेमा हॉल के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

jantaserishta.com
25 Jan 2023 3:54 PM IST
पठान मूवी के रिलीज को लेकर सिनेमा हॉल के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
x
नोएडा (आईएएनएस)| आज पठान पिक्चर रिलीज हुई है। जिसको लेकर नोएडा में सभी मॉल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सुबह से ही पुलिस ने जिन भी मॉल में मल्टीप्लेक्स थिएटर है और यह पिक्च र रिलीज की जा रही है, वहां पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष इंतजाम किया है। पठान मूवी को लेकर कई संगठनों ने अपना विरोध दर्ज कराया था और इसके बॉयकॉट करने की मुहिम भी चलाई थी। जिसको देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है। ताकि लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था में कोई गड़बड़ी ना हो सके।
सेक्टर 25 में बने स्मार्ट भारत मॉल समेत कई और मॉल के बाहर सुबह से ही पुलिसकर्मी मौजूद है और यह भी देखने को मिला के इन माउस की बहार शाहरुख खान के समर्थक भी बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। ऐसे में पिक्च र को लेकर किसी तरीके का कोई हंगामा ना हो इसलिए पुलिस एहतियात बरत रही है। फिलहाल अभी तक किसी भी जगह से कोई भी हंगामे की खबर नहीं मिली है पुलिस मॉल के बाहर और मल्टीप्लेक्स के बाहर अपने पहले को कड़ा किए हुए है।
इस फिल्म की रिलीज को लेकर पुलिस को कुछ इनपुट मिले थे कि कुछ संगठन ऐसे हैं, जो मल्टीप्लेक्स के बाहर इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर विरोध कर सकते हैं। जसपाल पुलिस में पहले से ही सतर्कता भर्ती और सुबह से ही पुलिस की कई टीमें अलग-अलग मॉल के बाहर पहुंच गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story