
x
गुरुग्राम (आईएएनएस)| नए संसद भवन सामने पहलवानों की ओर से बुलाई गई महिला पंचायत के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाली सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रदर्शनकारी पहलवानों ने रविवार को नए संसद भवन के सामने महिला पंचायत करने का फैसला किया है। गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे, कापसहेड़ा सीमा और पालम विहार क्षेत्र में बैरिकेड्स लगा दिए हैं, क्योंकि खाप पंचायत नेताओं, संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों और किसानों के भी प्रदर्शनकारी पहलवानों की पंचायत में शामिल होने की संभावना है।
रविवार की सुबह वाहनों की आवाजाही धीमी थी, क्योंकि पुलिस जांच के बाद वाहनों को जाने दे रही थी, इसके कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम रहा।
उन्होंने कहा, विरोध के बीच गुरुग्राम पुलिस पहले से ही हाई अलर्ट पर है। जिले की सभी कनेक्टिंग सीमाओं पर पहले से ही कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती स्थानों पर किसी भी अप्रिय स्थिति का सामना करने के लिए अतिरिक्त बल आरक्षित कर दिया गया है।
एसीपी (अपराध) वरुण दहिया ने कहा, पुलिस ने पूरे शहर में जांच तेज कर दी है और किसी भी कानून व्यवस्था की स्थिति को रोकने के लिए कड़ी नजर रख रही है।
इस बीच गुरुग्राम से जंतर-मंतर जा रही महिलाओं समेत किसानों के एक जत्थे को हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर हिरासत में लेकर सेक्टर 29 थाने में रखा गया है.
संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने कहा, सरकार पहलवानों के आंदोलन से डरी हुई है और तानाशाही रवैया अपनाकर आंदोलन को रोकना चाहती है। दिल्ली के चारों ओर की सीमाओं को सील कर दिया गया है। किसानों और महिलाओं को बिना किसी कारण के गिरफ्तार किया जा रहा है।
Tagsपहलवानों की पंचायतगुरुग्रामगुरुग्राम न्यूज़गुरुग्राम पुलिसPanchayat of wrestlersGurugramGurugram NewsGurugram Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





