भारत
आरएसएस का विरोध करने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एक साथ आना चाहिए : केरल सीएम
jantaserishta.com
2 Jan 2023 9:04 AM IST

x
फाइल फोटो
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को देश की सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ एक साथ आने का आह्वान किया है। कोझिकोड में केरल नदवथुल मुजाहिदीन (केएनएम) द्वारा आयोजित एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करते हुए केरल के सीएम ने कहा कि एक अकेला बल आरएसएस का विरोध नहीं कर सकता है। इसलिए सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को आरएसएस और अन्य हिंदुत्ववादी ताकतों की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। सीएम पिनाराई विजयन ने समारोह में माकपा की आलोचना करने के लिए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के खिलाफ भी तंज कसा।
आईयूएमएल के वरिष्ठ नेता और विधायक पीके बशीर एवं आईयूएमएल यूथ लीग के पूर्व अध्यक्ष पीके फिरोज ने इससे पहले दिन में कार्यक्रम में सीपीआईएम के खिलाफ तंज कसते हुआ कहा था कि वाम दल आरएसएस और संघ परिवार को बेनकाब करने में बुरी तरह विफल रहा है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि लीग तो छोड़िए, कोई भी संगठन आरएसएस और संघ परिवार का मुकाबला नहीं कर पाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





