भारत

'सेक्यूलर' सीएम और डिप्टी सीएम को फैंसी ड्रेस से फुर्सत ही नहीं: असदुद्दीन ओवैसी

jantaserishta.com
10 April 2023 12:53 PM IST
सेक्यूलर सीएम और डिप्टी सीएम को फैंसी ड्रेस से फुर्सत ही नहीं: असदुद्दीन ओवैसी
x

फाइल फोटो

पटना, (आईएएनएस)| बिहार के सासाराम और नालंदा में हुई हिंसा को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'सेक्युलर' सीएम और डिप्टी सीएम को फैंसी ड्रेस से ही फुर्सत नहीं है।
ओवैसी ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि सासाराम और नालंदा में हुई हिंसा के जि़म्मेदार हिन्दुत्ववादियों को जेल भेजने के बजाय मुसलमान लड़कों और बच्चों को ही गिऱफ्तार किया जा रहा है। दूसरी ओर बिहार के 'सेक्युलर' मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को फैंसी ड्रेस से फुर्सत ही नहीं मिलती।
ओवैसी ने अपने ट्वीट के साथ इफ्तार पार्टी की नीतीश और तेजस्वी की चार तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।
उल्लेखनीय है कि रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story