भारत

पंजाब के इन जिलों में धारा 144 लागू

Shantanu Roy
18 March 2023 5:56 PM GMT
पंजाब के इन जिलों में धारा 144 लागू
x
पंजाब। पंजाब पुलिस द्वारा वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद पंजाब पुलिस एक्शन में आ गई है। जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला मुक्तसर साहिब और फाजिल्का में धारा 144 लगा दी गई है। इसे लेकर डी.सी. द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। मौजूदा हालातों को देखते हुए जिले में धारा 144 लगाई गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सूचनाा मिली है कि 31 मार्च कर यह धारा लागू रहेगी। आपको बता पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने नकोदर से हिरासत में ले लिया है। अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर हालात खराब ना हो इसके चलते पंजाब भर में इंटरनेट सेवाए भी बंद कर दी गई हैं।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story