भारत
2 समुदायों में हिंसक टकराव के बाद धारा 144 लागू, 32 गिरफ्तार
jantaserishta.com
1 July 2023 1:32 PM IST

x
पूरे इलाके में भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
धनबाद: धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद कैलूडीह में दो समुदायों के बीच तनाव को देखते धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। शुक्रवार को चोरी की एक मामूली घटना के बाद हुए हिंसक टकराव की घटना को लेकर पुलिस ने अब तक 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पूरे इलाके में भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हालात फिलहाल नियंत्रण में बताया जा रहा है।
बता दें कि शुक्रवार को एक ई-रिक्शा का चार्जर चोरी होने के बाद दो व्यक्तियों के बीच झगड़े में देखते-देखते दो समुदायों के लोग जुट गए। मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से एक दर्जन से ज्यादा बम चले। गोलीबारी और पत्थरबाजी भी हुई। कई घरों पर हमला हुआ। कुछ गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। इस दौरान विजय यादव, राजीव यादव, जनार्दन यादव, मोहम्मद शमीम अख्तर, नौशार अंसारी, शाहनवाज अंसारी, दिलशाद अंसारी, मो. आफताब घायल हो गए।
मारपीट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस के जाते ही दोनों पक्षों की भीड़ एक बार फिर आमने-सामने हो गई। हालात बिगड़ते देख जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। ग्रामीण एसपी रिश्मा रमेशम सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं।
Tagsधनबादधनबाद न्यूज़धनबाद पुलिसहिंसक टकरावकतरासधारा 144 लागूDhanbadDhanbad NewsDhanbad PoliceViolent ConfrontationKatrasSection 144 implemented
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





