
कोलकाता: शहर के कई इलाकों में लगातार दो महीने तक धारा 144 लागू करने का ऐलान किया गया है। इन इलाकों में कोई भी बैठक, मार्च या सभाएं आयोजित नहीं की जा सकेंगी। कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने आज शुक्रवार(24 मई) को ये दिशानिर्देश जारी किया हैं। मंगलवार, 28 मई से दो महीने के लिए कोलकाता की सड़कों पर धारा 144 लागू की जा रही है। विनीत गोयल ने जानकारी देते हुए कहा, ”कोलकाता में राजनीतिक कार्यक्रमों का दौर चल रहा है। इस कारण शहर में अशांति फैलाने की साजिश है। इसलिए पुलिस ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि करीब दो महीनों तक कोलकाता की सड़कों पर 5 या उससे ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। कोलकाता पुलिस का ये फैसला शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





