भारत

कोल्हापुर में धारा 144 लागू, जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Nilmani Pal
19 Sept 2021 11:03 PM IST
कोल्हापुर में धारा 144 लागू, जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश
x

महाराष्ट्र। कोल्हापुर ज़िला कलेक्टर ने ज़िले में धारा 144 लागू किया है। 20 और 21 सितंबर को 5 या इससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 3 हजार 391 नए मामले सामने आए हैं और 80 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65 लाख 18 हजार 502 और मृतकों की संख्या 1 लाख 38 हजार 469 हो गई है। यह जानकारी शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 3 हजार 841 लोगों ने इस खतरनाक बीमारी को मात दी है। राज्य में अब तक कुल 63 लाख 28 हजार 561 लोग इस बीमारी से उबरे हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.09 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Next Story