
x
DEMO PIC
हमले लगातार बढ़ रहे हैं।
रामनगर (उत्तराखंड) (आईएएनएस)| उत्तराखंड में बाघ के खौफ से इलाके में 6 महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के धनगढ़ी से मोहान क्षेत्र तक धारा 144 पिछले 6 महीने से लगी हुई है। इस इलाके में बाघों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कॉर्बेट प्रशासन ने ये फैसला लिया था कि जब तक इलाके में बाघ का खतरा कम नहीं हो जाता, तब तक धारा 144 प्रभावी रहेगी।
दरअसल, धनगढ़ी क्षेत्र में बाघ के हमले के 5 से अधिक मामले सामने आए हैं। इन हमलों में 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है। दो दिन पहले ही इसी क्षेत्र में बाघ ने एक व्यक्ति पर हमला किया था। उसकी लाश नदी किनारे मिली थी। ऐसे में लोगों की सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए कॉर्बेट नेशनल पार्क प्रशासन ने यहां धारा 144 धारा लागू की मांग की।
एसडीएम ने धनगढ़ी से एक किलोमीटर क्षेत्र में धारा 144 लागू की है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि बाघ के चलते जानमाल का नुकसान न हो, इसके लिए धारा 144 को 6 महीने के लिए लागू किया है। बाघ का खतरा कम होने पर धारा 144 को हटा दिया जायेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





