भारत

गोवा के नए एयरपोर्ट पर धारा 144 लागू

jantaserishta.com
5 Jan 2023 10:06 AM IST
गोवा के नए एयरपोर्ट पर धारा 144 लागू
x
पणजी (आईएएनएस)| गोवा सरकार ने नए मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे-मोपा के आसपास धारा 144 लागू कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट उत्तरी गोवा द्वारा आदेश में कहा गया है कि नवनिर्मित मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, मोपा के लिए नियमित उड़ान पांच जनवरी से शुरू होगी। तालुका, मोपा, वारखंड, नागजार और चंदेल 'टुगेदर फॉर पेडनेकर्स' के बैनर तले विरोध प्रदर्शन करने वालों की मांग है कि उन्हें अपनी टैक्सियों को पीली-काली टैक्सी के रूप में पंजीकृत करने और हवाई अड्डे पर अलग काउंटर और ओला और उबर टैक्सियों पर प्राथमिकता दी जाए।
जिलाधिकारी ने गुरुवार से अगले 60 दिनों तक पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने और जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story