भारत

प्रमुख क्लब के सचिव की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
1 May 2024 3:50 PM IST
प्रमुख क्लब के सचिव की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
x
मचा हड़कंप.
अगरतला: सशस्त्र हमलावरों ने त्रिपुरा में एक क्लब के सचिव की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। त्रिपुरा के एक प्रमुख क्लब और प्रसिद्ध सामाजिक संस्था भारत रत्न संघ के सचिव दुर्गा प्रसन्ना देब पर मंगलवार देर रात उषा बाजार में पांच हमलावरों ने हमला कर दिया। पकड़े गए एक आरोपी की पहचान प्रद्युत धर चौधरी के रूप में हुई है।
पश्चिम त्रिपुरा जिले के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार के. ने कहा, "चेहरा ढंके हुए एक हमलावर पीड़ित की कार के पास आया और उसने देब को कार का शीशा नीचे करने को कहा। हमलावर ने तुरंत करीब से तीन गोलियां चलाईं, जिससे क्लब सचिव की मौके पर ही मौत हो गई।"
कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। स्थानीय भाजपा नेता और पूर्व विधायक दिलीप दास ने मीडिया से बात करते हुए इलाके में असामाजिक लोगों की गतिविधियों का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा, "वह घटना के पीछे के कारण पर टिप्पणी नहीं कर सकते। लेकिन उन्होंने कहा कि पुलिस सहित हर कोई हत्या के पीछे का कारण जानता है।"
दिलीप दास ने कहा कि मुख्यमंत्री माणिक साहा त्रिपुरा को अपराध मुक्त और नशा मुक्त बनाने के अपने रुख पर स्पष्ट हैं। पुलिस अब एक्शन में है। इसलिए, अपराधियों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story