भारत
सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली, पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा इंतजाम
jantaserishta.com
19 Feb 2026 2:02 PM IST

x
मचा हड़कंप.
चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सचिवालय में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और तलाशी अभियान चलाया गया है। जानकारी के अनुसार, सचिवालय को गुरुवार को यह धमकी ई-मेल भेजकर दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड के अधिकारी, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं। सचिवालय में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। तलाशी अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध सामान या विस्फोटक नहीं मिला। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह धमकी भरा मेल किसने और कहां से भेजा है।
गौरतलब है कि देश के किसी न किसी हिस्से में हर दिन स्कूल-कॉलेज, अदालत और सरकारी संस्थानों को धमकियां मिल रही हैं। इसी हफ्ते 5 से अधिक शहरों में धमकी भरे मैसेज आए, जिससे वहां अफरातफरी का माहौल बना। गुरुवार को ही देश के अलग-अलग शहरों में शैक्षणिक संस्थाओं को धमकियां दी गईं।
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के एक दर्जन से अधिक स्कूलों को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। यह धमकी ऐसे समय में दी गई, जब स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के दौरान आई इस धमकी ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी।
मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित एक यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। एहतियातन यूनिवर्सिटी की इमारत को खाली कराया गया और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय को एक ईमेल के जरिए धमकी आई। इस धमकी में विश्वविद्यालय की इमारत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
इससे पहले, मंगलवार को उत्तर प्रदेश के जौनपुर और राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर बेंच में बम विस्फोट की धमकी दी गई। सोमवार को उत्तराखंड के रामनगर और नैनीताल स्थित न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार सुबह हड़कंप मच गया। 'ऑल इंडिया जजेस एसोसिएशन' के नाम से भेजे गए एक ईमेल में दावा किया गया कि जजों के चैंबर में 12 आरडीएक्स बम और आईईडी लगाए गए हैं। हालांकि, जांच पड़ताल में पुलिस को कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





