भारत

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुला राज, पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

jantaserishta.com
21 April 2024 4:50 PM IST
पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुला राज, पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने चिता से अधजले शव को बाहर निकाला.
एटा: यूपी के एटा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पता लगने पर पत्नी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, परिजनों ने बिना किसी को बताए उसका अंतिम संस्कार करने लगे। किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चिता से अधजले शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, पुलिस के पहुंचने पर ससुराल पक्ष मौके से फरार हो गया।
यह घटना रिजोर थाना क्षेत्र के डांडा गांव का है। जहां 28 साल की रीना ने 10 साल पहले ओमवीर सिंह के साथ लव मैरिज की थी। दोनों एक साथ रह रहे थे। उनकी एक आठ साल की बेटी भी है। रीना को शक था कि ओमवीर ने एक और शादी क ली है और वह अक्सर उससे मिलने जाता है। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ। आरोप है कि शुक्रवार क रात महिला ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से ससुराल पक्ष में हड़कंप मच गया। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने किसी को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार करने लगे। इसी बीच किसी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी।
जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उसका शव जल चुका था। पुलिस ने जलती हुई चिता को शांतकर अध जला शव बाहर निकाला। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उधर, पुलिस के पहुंचने पर परिवार के लोग मौके भाग गए। स्थानीय लोगों की मानें तो रीना पीलीभीत क्षेत्र की रहने वाली थी। लव मैरिज होने के कारण मायके पक्ष के लोगों से अधिक आना जाना नहीं था। उसके मौत होने के बाद भी शनिवार की शाम तक परिवार के लोग नहीं आ सके है। गांव के लोग पुलिस की कार्रवाई पर नजरें लगाए हुए है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story