भारत

कार की सीट के नीचे दिखा सीक्रेट बॉक्स, खोलते ही पुलिस रह गई हैरान

jantaserishta.com
2 Sept 2026 5:38 PM IST
कार की सीट के नीचे दिखा सीक्रेट बॉक्स, खोलते ही पुलिस रह गई हैरान
x
पढ़ें पूरी खबर.
नई दिल्ली: केरल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती। पुलिस को यहां एक कार की सीट के नीचे करोड़ों रुपए बरामद हुए। ड्राइवर ने गाड़ी के सीट के नीचे एक सीक्रेट बॉक्स बनवाकर रखा था और इसी बॉक्स में पुलिस को एक करोड़ से ज्यादा कैश मिला। बता दें कि, ये पूरा मामला केरल-कर्नाटक बॉर्डर के पास वायनाड का है।
अधिकारियों के मुताबिक, गाड़ी में ड्राइवर सीट के नीचे बनाए गए सीक्रेट बॉक्स में करीब 1.44 करोड़ रुपये छिपाकर रखे गए थे। यह कार्रवाई थोलपेट्टी इलाके में हुई। थिरुनेल्ली पुलिस और जिले की स्पेशल एंटी ड्रग टीम के जवान कर्नाटक की तरफ से आने वाली गाड़ियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली। गाड़ी की अच्छी तरह जांच करने पर पुलिस को ड्राइवर की सीट के नीचे एक खास तरीके से बनाया गया गुप्त खाना मिला। इसके अंदर नकदी के कई बंडल छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने कुल 1,44,50,000 रुपये बरामद किए। गाड़ी में उस समय तीन लोग सवार थे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने गाड़ी में सवार तीनों लोगों की पहचान कर ली है। इनमें कोझिकोड जिले के वडकारा इलाके की नदक्कावु स्ट्रीट के रहने वाले 20 साल के प्रभु राज, कन्नूर जिले के पनूर के 23 साल के स्वप्निल और महाराष्ट्र के रहने वाले 26 साल के राहुल शामिल हैं। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम उनके पास कहां से आई थी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पैसे को कहां ले जाया जा रहा था और इसे किसे दिया जाना था।
यह कार्रवाई पुलिस और जिले की नशा विरोधी विशेष टीम (DANSAF) ने मिलकर की। पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर थोलपेट्टी इलाके में बड़ी मात्रा में बिना हिसाब के नकद पैसे की गुप्त तरीके से आवाजाही का मामला सामने आया है। थोलपेट्टी कर्नाटक से केरल में प्रवेश करने का एक अहम रास्ता है। जांच में यह भी सामने आया है कि ऐसे मामलों में गाड़ियों में बदलाव करके उनके अंदर गुप्त जगह बनाई जाती है, ताकि बड़ी रकम को आसानी से छिपाकर ले जाया जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story